भितरवार: सड़कों पर कान फोड़ू आवाज निकालते बुलट से आमजन परेशान
नगर भितरवार में तेज और कान फोड़ू आवाज निकाल कर सड़कों पर दौड़ा रहे बुलट, आमजन परेशान। मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर कब होगी कार्यवाही। नगर वासियों ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।