मुरैना नगर: बडापुरा उसैथ में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मुरैना जिले के बड़ापुरा गाँव के ग्रामीणों ने आज दोपहर कलेक्ट्रेट आकर कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि अंबाह तहसील के अंतर्गत बडापुरा उसैथ ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत भवन जो नवीन स्वीकृत हुआ है, उसे मुख्यालय पर ना बनाते हुए मजरा फुल सहाय का पूरा जिसकी आबादी पांच सैकड़ा है।वहां जबरन बनवा रही है, जबकि बडापुरा उसैथ की आबादी 5 से 6000 के बीच है।