मुरैना नगर: अंबाह, ग्वालियर बैंक से कूटरचित तरीके से नगदी और आभूषणों का गबन, सुनवाई नहीं हुई, एसपी ऑफिस में आवेदन दिया
अम्बाह व ग्वालियर स्थित 10 बैंक खातों से करीब 35 लाख रुपए नगद , 40 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी फर्जी गैर तरीके से निकाल ली गई है, जिसकी शिकायत अंबाह थाने में भी की गई लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके बाद मंदिर के पुजारी आवेदन देने के लिए आज मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची है और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।