मुरैना नगर: जौरा रोड पर गड्ढों के कारण करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किसान का हुआ नुकसान, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
जौरा रोड पर गडढ़ों की वजह से वाहन आये दिन पलट रहे है।कैलारस क्षेत्र का एक किसान धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मुरैना ला रहा था।तभी जौरा रोड पर पलिया कॉलोनी के पास गड्ढे में ट्रॉली पलट गई जिससे धान पानी में बहकर खराब हो गया।कुछ घंटो के बाद उसी स्थान पर करब से भरी एक टैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है,जिसके वीडियो फोटो वायरल हो रहे है।