मुरैना नगर: जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने नहीं पहुंच रहे डॉक्टर,निजी अस्पतालों में कर रहे इलाज,मरीजों ने लगाए आरोप#जनसमस्या
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को समय पर उचित इलाज मिले इसके लिए करोड़ों रुपए की मशीन उपलब्ध कराई जा रही है ,लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। बता दे की जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर नहीं पहुंच रहे और प्राइवेट अस्पताल में इलाज कर रहे हैं ।जिससे भर्ती मरीज और अटेंडरों के द्वारा आरोप लगाया है।