Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

13 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 13 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना बेहद दर्दनाक, अमानवीय और निंदनीय है। ऐसी घटनाएं केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दिल दहला देती हैं। दोषी चाहे कोई भी हो, कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सिद्ध हों तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले, हमारा तो मानना है कि बीच चौराहे पर फांसी लगा देनी चाहिए 😡 ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। आइए, पीड़िता और उसके परिवार की गरिमा का सम्मान करें, अफवाहों से बचें और न्याय की प्रक्रिया का समर्थन करें। Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News #JusticeForVictim #StopCrimeAgainstChildren #ProtectChildren #Justice #Crime #India #PahadiNews #SunilPahadi #BreakingNews #Himachal #NewsUpdate

Chamba, Chamba | Jul 7, 2026

MORE NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अस्पतालों में व्यवस्थाओं की पोल लगातार खुल रही है।
कुल्लू प्रसूता मौत मामले का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने स्थानीय विधायक की आंदोलनकारियों पर की गई कथित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
#जयरामठाकुर #सुक्खूसरकार #हिमाचलप्रदेश #स्वास्थ्यसेवा #कुल्लू #कुल्लूअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #हिमाचलराजनीति #बीजेपी #कांग्रेस #HimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #EkNazarHimachalNews

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अस्पतालों में व्यवस्थाओं की पोल लगातार खुल रही है। कुल्लू प्रसूता मौत मामले का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने स्थानीय विधायक की आंदोलनकारियों पर की गई कथित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। #जयरामठाकुर #सुक्खूसरकार #हिमाचलप्रदेश #स्वास्थ्यसेवा #कुल्लू #कुल्लूअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #हिमाचलराजनीति #बीजेपी #कांग्रेस #HimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

लद्दाख गाटापास जोत 🤘
Pahadi News Suneel Pahadi #viralreels #viral

लद्दाख गाटापास जोत 🤘 Pahadi News Suneel Pahadi #viralreels #viral

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

अभी जोशी का पहला भजन ‘खुण्डी महिमा’ यूट्यूब पर लॉन्च

वरिष्ठ हिमाचली गायक पियूष राज ने किया भजन का विमोचन, चंबा की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया वीडियो

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा 11 अगस्त 2026
चंबा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा गायक अभी जोशी का पहला भजन ‘खुण्डी महिमा’ स्वर मंदिर प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस भजन का विमोचन चंबा जिला से संबंध रखने वाले वरिष्ठ हिमाचली गायक पियूष राज ने किया।
‘खुण्डी महिमा’ खुण्डी माता को समर्पित भजन है। गायक अभी जोशी ने बताया कि भजन के वीडियो को चंबा जिला की विभिन्न खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। चूंकि यह भजन खुण्डी माता की महिमा पर आधारित है, इसलिए विशेष रूप से माता के जन्मस्थल चांजू और खुण्डी के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों के मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया गया है।
भजन को संगीत बुल्लेशाह और विशाल पॉल ने दिया है। वहीं इसका निर्माण गायक सुभाष प्रिंस ने किया है। वीडियो का निर्देशन/निर्माण आर.वी. राठौर ने किया, जबकि संजय डांस ग्रुप ने भी वीडियो में अपना सहयोग दिया।
भजन के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ गायक पियूष राज ने अभी जोशी को उनके पहले भजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अभी जोशी को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने संगीत प्रेमियों से ‘खुण्डी महिमा’ भजन को अधिक से अधिक सुनने की अपील की।
गायक अभी जोशी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी और गौरव का क्षण है कि उनके पहले भजन को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खुण्डी माता को समर्पित यह भजन लोगों को पसंद आएगा और चंबा की संस्कृति एवं धार्मिक आस्था को भी नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, पंकज, साहिल, राहुल, अक्षय कुमार, भोपिंद्र सहित पहाड़ों की रानी मिस पूजा मौजूद रहीं।
Manoj Kumar Manu 
#खुण्डी_महिमा #अभी_जोशी #PiyushRaj #KhundiMata #KhundiMahima #Chamba #ChambaNews #ChambaHimachal #HimachaliSong #HimachaliBhajan #HimachaliMusic #PangiLiveNews #स्वर_मंदिर_प्रोडक्शन #चांजू #खुण्डी #हिमाचली_संगीत #भजन #देवभूमि_हिमाचल 🙏
@topfans D.s. Jagwan हिम संदेश

अभी जोशी का पहला भजन ‘खुण्डी महिमा’ यूट्यूब पर लॉन्च वरिष्ठ हिमाचली गायक पियूष राज ने किया भजन का विमोचन, चंबा की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया वीडियो सुरेंद्र ठाकुर चंबा 11 अगस्त 2026 चंबा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा गायक अभी जोशी का पहला भजन ‘खुण्डी महिमा’ स्वर मंदिर प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस भजन का विमोचन चंबा जिला से संबंध रखने वाले वरिष्ठ हिमाचली गायक पियूष राज ने किया। ‘खुण्डी महिमा’ खुण्डी माता को समर्पित भजन है। गायक अभी जोशी ने बताया कि भजन के वीडियो को चंबा जिला की विभिन्न खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। चूंकि यह भजन खुण्डी माता की महिमा पर आधारित है, इसलिए विशेष रूप से माता के जन्मस्थल चांजू और खुण्डी के प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों के मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया गया है। भजन को संगीत बुल्लेशाह और विशाल पॉल ने दिया है। वहीं इसका निर्माण गायक सुभाष प्रिंस ने किया है। वीडियो का निर्देशन/निर्माण आर.वी. राठौर ने किया, जबकि संजय डांस ग्रुप ने भी वीडियो में अपना सहयोग दिया। भजन के विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ गायक पियूष राज ने अभी जोशी को उनके पहले भजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अभी जोशी को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने संगीत प्रेमियों से ‘खुण्डी महिमा’ भजन को अधिक से अधिक सुनने की अपील की। गायक अभी जोशी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी और गौरव का क्षण है कि उनके पहले भजन को लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खुण्डी माता को समर्पित यह भजन लोगों को पसंद आएगा और चंबा की संस्कृति एवं धार्मिक आस्था को भी नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, पंकज, साहिल, राहुल, अक्षय कुमार, भोपिंद्र सहित पहाड़ों की रानी मिस पूजा मौजूद रहीं। Manoj Kumar Manu #खुण्डी_महिमा #अभी_जोशी #PiyushRaj #KhundiMata #KhundiMahima #Chamba #ChambaNews #ChambaHimachal #HimachaliSong #HimachaliBhajan #HimachaliMusic #PangiLiveNews #स्वर_मंदिर_प्रोडक्शन #चांजू #खुण्डी #हिमाचली_संगीत #भजन #देवभूमि_हिमाचल 🙏 @topfans D.s. Jagwan हिम संदेश

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026