उज्जैन: सटोरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नागदा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार 📱🚨
उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नागदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नकदी और लाखों के सट्टे के हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनके पूरे नेटवर्क और तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी गहराई से तफ्तीश कर रही है।
#UjjainPolice #NagdaNews #CricketBetting #CrimeNews #siti24ujjain