उज्जैन: भस्म आरती में शामिल हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवभक्ति में लीन होकर की PM मोदी के लिए प्रार्थना 🛕🙏
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार तड़के बाबा महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में सहभागिता की। नंदी हॉल में बैठकर शिवभक्ति में लीन नजर आए नितिन नबीन ने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का ध्यान किया और श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर आरती का आनंद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर पर आना उनका सौभाग्य है और वे पूरे विश्व का कल्याण करते हैं। उन्होंने महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने अतिथियों का सम्मान किया।
#Mahakaleshwar #NitinNabin #BhasmaAarti #UjjainNews #siti24ujjain