उज्जैन: महाराष्ट्रीयन परिवारों में विराजीं महालक्ष्मी, ढांचा भवन में खोयरे परिवार ने किया विशेष पूजन 🌺🙏
महाराष्ट्रीयन और मराठा परिवारों में ढाई दिन के लिए विराजने वालीं महालक्ष्मी का पर्व उज्जैन में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। परंपरानुसार छठ के दिन माता का आगमन होता है, जिन्हें अंबाड़े की भाजी और बाजरे की रोटी का भोग लगाया जाता है। इसके बाद सप्तमी को छप्पन भोग और अष्टमी पर पूरनपोली का भोग लगाकर माता को विदाई दी जाती है। इसी कड़ी में ढांचा भवन निवासी राजेश और ममता खोयरे के घर पर भी महालक्ष्मी की विशेष स्थापना की गई। दर्शन के लिए पूरा परिवार और बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे, जहां महिलाओं ने पारंपरिक रूप से हल्दी-कुमकुम कर प्रसाद का वितरण किया।
#UjjainNews #Mahalakshmi #MaharashtrianCulture #UjjainCity #siti24ujjain