उज्जैन: काजीपुरा चौराहे पर नगर निगम की गाड़ी का कहर, ठेले और स्कूटर को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी 💥🚛
उज्जैन के काजीपुरा चौराहा स्थित मीणा समाज की धर्मशाला के सामने नगर निगम की एक अनियंत्रित गाड़ी ने भारी कहर बरपाया। बेकाबू वाहन ने पहले सड़क किनारे खड़े एक ठेले और स्कूटर को बुरी तरह रौंद दिया और फिर असंतुलित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी। इस अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस भयानक दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान और दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
#UjjainNews #RoadAccident #NagarNigamUjjain #Kajipura #siti24ujjain