उज्जैन: 2nd UTT राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शानदार आगाज, रिकॉर्ड 483 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 🏓🏅
उज्जैन जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में 2nd UTT मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को लोकमान्य तिलक स्कूल परिसर स्थित शहीद राजाभाऊ महाकाल सभागृह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक कुलदीप भार्गव ने की। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में प्रदेश भर से रिकॉर्ड 483 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है। उद्घाटन अवसर पर 8 बार के राज्य विजेता प्रमोद सोनी का एसोसिएशन द्वारा विशेष सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण 20 सितंबर (रविवार) को होगा, जिसके लिए आयोजन समिति ने शहर के खेलप्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर�