उज्जैन: रोड शो में वाहन से उतारे जाने पर आहत हुए महापौर मुकेश टटवाल, 20 सितंबर को धरने का किया ऐलान
उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान महापौर मुकेश टटवाल को वाहन से नीचे उतारे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शहर के प्रथम नागरिक होने के बावजूद पुलिस द्वारा किए गए इस अपमान और मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों की चुप्पी से महापौर बेहद आहत हैं। इसे केवल अपना नहीं, बल्कि संवैधानिक पद का अपमान बताते हुए महापौर ने विरोध स्वरूप 20 सितंबर को अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठने का ऐलान किया है। शुक्रवार को हुई बैठक में एमआईसी सदस्यों और समाजजनों ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है, और इस धरने में आसपास के शहरों से भी लोगों के जुटने की संभावना है।
#UjjainNews #MayorMukeshTatwal #UjjainPolitics #BJPMP #siti24ujjain