लखीसराय: एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय से जनगणना की शुरुआत की
अनुमंडल कार्यालय में जनगणना 2027 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर शनिवार की पूर्वाह्न 9:30 पर किया गया। इस मौके पर नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजरों और जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।