लखीसराय: डीएम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, कई वार्डों का लिया जायजा
लखीसराय। गुरुवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन की मौजूदगी में अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया गया।इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई।