हरिद्वार: राम रहीम कालोनी में घर से सट्टाबाजी संचालित कर रहे व्यक्ति को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने राम रहीम कालोनी में अपने घर पर ही लोगों को सट्टा खिलवाने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शमशाद को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से ₹1090 नकद और सट्टा सामग्री बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार हुए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।