हरिद्वार: गंगा में अवैध खनन की चर्चा पर जिला प्रशासन ने भ्रम की स्तिथि को किया दूर, रिवर ड्रेजिंग नीति के तहत होगी गंगा की सफाई
गंगा में अवैध खनन की चर्चा पर जिला प्रशासन ने भ्रम की स्थिति को आज दूर करने का प्रयास किया। प्रशासन की तरफ से बयान जारी किया गया कि गंगा में अवैध खनन की कोई परमिशन नहीं दी गई है। अखबारों में जो विज्ञप्ति जारी की गई थी वो रिवर ड्रेजिंग नीति के तहत गंगा की सफाई के संबंध में थी। बता दे कि प्रशासन पर इस विज्ञप्ति के बाद गंगा में अवैध खनन कराने के आरोप लगे है।