हरिद्वार: कांवड़ मेले की तैयारी में जुटी हरिद्वार पुलिस, मायापुर में SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने NH के अधिकारियों के साथ की बैठक
हरिद्वार पुलिस अभी से ही आगामी कांवड़ मेले की तैयारी में जुट गई है। आज मायापुर में हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें तय समय पर हाईवे के निर्माणधीन कार्य पूरे करने की निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि पिछले वर्ष के कांवड़ मेले के दौरान जो समस्याएं आई थी उनसे सुधार करते हुए निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं।