हरिद्वार: चंडी घाट पुल के नीचे गंगा में जमा हुए मलबे को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने सैटेलाइट इमेज जारी कर दी सफाई
चंडी घाट पुल के नीचे गंगा में बीते सालों में जमा हुए मलबे को रीवर ड्रेजिंग पॉलिसी बताते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम सैटेलाइट इमेज जारी कर कहा है कि यह खनन नहीं है और मानसून सीजन में गंगा में बाढ़ ना आए.. इसी के चलते DM की अध्यक्षता में गठित कमेटी की संस्तुति के बाद ही यह मलबा हटाया जा रहा है। कई संगठनों ने मलबा हटाने के नाम पर खनन का आरोप लगाया था।