हरिद्वार: चोरी की बाईक के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल पुल के पास से पकड़ा आरोपी युवक
नगर कोतवाली पुलिस ने कैनाल कालोनी स्थित सचिन कुमार के मकान के बाहर से चोरी बाईक को बरामद करते हुए आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बीती 26 जून को चोरी हुई इस बाईक को ऋषिकुल पुल के पास से वाहन चेकिंग के दौरान बरामद करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले विजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।