हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में हुई नाबालिक लड़की की हत्या के आरोप में सातवां आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन से चल रहा था फरार
बहादराबाद क्षेत्र में हुई नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में सातवां आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज कलियर मोड़ से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बता दे कि इस मामले में पुलिस एक दिन पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी फरार चल रहे थे जिनमें से पुलिस आज कलियर मोड़ से 1 आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। दो आरोपी अभीफरार है।