बालूमाथ: बालूमाथ में मां काली की धूमधाम से हुई पूजा अर्चना, मंगलवार को होगा भक्ति जागरण कार्यक्रम
बालूमाथ दुर्गा मंडप परिसर में मां काली की पूजा धूमधाम से की गई। पूजा रविवार रात 12 से प्रारंभ होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक चली, वही दोपहर में हवन किया गया। पूजा के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। जिन्हें पुजारी दीपक मिश्रा के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजार्चना कराया गया।