मुगलसराय: चंदौली आरटीओ में तैनात आर आई के पद नाम में हुआ परिवर्तन, अब मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के नाम से पहचाने जाएंगे कर्मचारी
चंदौली में परिवहन विभाग में तैनाद संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के पद नाम बदलकर अब मोटर वाहन निरीक्षक एमवीआई कर दिया गया है। इस बदलाव के संबंध में शासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस संबंध में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अशोक कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने अक्टूबर माह में इस बदलाव के आदेश जारी किए है। इस पद के साथ एमवीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है।