मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 389 वाहनों का चालान, ₹480500 का जुर्माना अधिरोपित
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद की यातायात पुलिस टीम व जनपदीय पुलिस टीम द्वारा चंदौली जिले में गुरुवार शाम को यातायात माह नवंबर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहन आदि व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 389 वाहनों का चालान करते हुए ₹480500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।