मुगलसराय: छठ महापर्व के अवसर पर एसपी ने मानसरोवर पोखरा घाट और दामोदर पोखरा घाट का किया निरीक्षण
गुरुवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आदित्य लांग्हे एसपी चंदौली द्वारा अलीनगर स्थित मानसरोवर पोखरा घाट व मुगलसराय में स्थित दामोदर पोखरा घाट का निरीक्षण किया गया। ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान की गई तैयारियों, सुरक्षा उपायों की जानकारी लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।