मुगलसराय: रेउसा के समीप डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, सवार 2 व्यक्तियों को आई गंभीर चोटें
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी दयानंद तिवारी तथा बिहार राज्य के भगवानपुर निवासी कृष्णा पांडे बाइक से चंदौली की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहे थे। तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, घायल दोनों जिला अस्पताल में इलाजरत है।