मुगलसराय: जनपद चंदौली पुलिस को आईजीआरएस से प्राप्त सभी 100% शिकायतों का निस्तारण करने पर मिला प्रथम रैंक: SP
जनपद चंदौली पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई व निस्तारण में उप्र में पहला स्थान प्राप्त किया है। चंदौली पुलिस को उप्र सरकार के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली(आईजीआरएस) से प्राप्त सभी 100% शिकायतों का निस्तारण करने पर माह अक्टूबर 2024 के रैंकिंग में जनपद चंदौली 115 में से 115 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है, साथ ही सभी थाने प्रथम स्थान पर है।