मुगलसराय: सरेसर के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम जिला मोर्चरी पर
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। बिहार के रोहतास जिला का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह 29 वर्ष ट्रेन से कहीं जा रहा था कि शुक्रवार को गेट से पैर फिसलने की वजह से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया के तहत जिला मोर्चरी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।