आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र में नगला हट्टी का रहने वाला सुशील बीते 2 जून से लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत नगला हट्टी इलाके का रहने वाला 24 वर्षीय सुशील बीते 2 जून से लापता है। सुशील की मां भूरी देवी ने बताया की बेटा 2 जून को फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकाला था,जिसके बाद आज तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने सुशील के अपहरण होने की आशंका जताई है। मलपुरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।