आगरा: जयपुर हाउस स्थित आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर शिकायतकर्ता को नोटिस भेजने का लगा आरोप
आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर एक शिकायतकर्ता महिला को परेशान करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता अंजू वर्मा ने बताया कि उन्होंने हरीपर्वत वार्ड में स्थित एक अवैध निर्माण की एडीए में लिखित शिकायत की थी। लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अवैध निर्माण करता पर कार्रवाई करने की जगह उल्टा मुझे नोटिस भेज दिए हैं। जिससे में बेहद परेशान हूँ।