आगरा: मुकुंद विहार में काम करने का वेतन मांगने पर मजदूरों के साथ की गई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
मजदूरों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो ताजगंज के मुकुंद विहार का बताया गया है, मजदूरों के द्वारा काम करने का वेतन मांगा गया था, जिसके बाद मारपीट की गई, एक मजदूर की मां ने करंट लगाने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि क्या माजरा है।