आगरा: न्यू राजा मंडी इलाके में एडीए की टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे अवैध निर्माण को किया सील
आगरा विकास प्राधिकरण ने लोहामंडी वार्ड के न्यू राजा मंडी इलाके में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। बिल्डर वसीम द्वारा 200 वर्ग मीटर के भूखंड पर कॉलम कास्ट कराया जा रहा था। जिसे एडीए की टीम ने रुकवाया और सीलिंग की कार्रवाई की। बिल्डर को एडीए की ओर से नोटिस भी दिया गया हैं