आगरा: गांव तोरा में कबाड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव तोरा में एक कबाड़े के गोदाम में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड एवं इलाका पुलिस को दी गई, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग लगने से नुकसान कितना हुआ इसका आकलन किया जा रहा है।