आगरा: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर किया गया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर आगरा रेल मंडल के अधीन आने वाले सभी स्टेशनों पर रेलवे के द्वारा वृक्षारोपण और पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिंडे बांधे गए। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की बीते साल से ही दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर रेलवे काम कर रहा है। इसके अलावा अन्य ऊर्जा स्रोतों से भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास जारी हैं