गाज़ियाबाद: हरियाणवी फिल्म निर्देशक पर फिल्मों में काम देने का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी
हरियाणवी फिल्मों के एक निर्देशक व लेखक पर एक फिल्म अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, पीड़िता ने शालीमार गार्डन पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि फिल्म निर्देशक ने बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। घटना वर्ष 2023 की है। पुलिस जांच कर रही है।डीसीपी ट्रांस हिंडन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।