छठ पूजा के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बिहार आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी रविवार को दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
बिलासपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया होते हुए कटनी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी के रास्ते वाराणसी पहुंचे�