जिले के चोटिया के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद लहराती कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा कर थम गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार अम्बिकापुर की तरफ से बिलासपुर जा रही थी।हालांकि इस घटना व बचने के प्रयास में चालक के कपड़ों में आग लग गई थी.