पोड़ी उपरोड़ा: पोड़ी-उपरोड़ा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, चुकंदर, पालक और हल्दी से बने रंगों की बाजार में बढ़ी मांग
रंगों का त्योहार होली नजदीक है और बाजारों में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्राकृतिक और सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर एक अनूठी पहल की है। बुका फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ी लगभग 30 महिलाएं यह काम कर रही है.