पोड़ी उपरोड़ा: NTPC सरस्वती विहार में DGM के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवरात हुए चोरी, पुलिस हुई हरकत में
जमनीपाली स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में परिवार समेत यात्रा पर गए डीजीएम के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान से स्वर्णाभूषण सहित नगदी को चोरों ने पार कर दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई गई है।उनके सर्वेंट क्वार्टर में निवासरत विक्रम महंत ने फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही अपनी यात्रा स्थगित कर वे घर पहुंचे।