Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

खलोग गांव पर मंडराया आपदा का खतरा, जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त से मांगी तत्काल राहत सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 18 जुलाई 26 जिला चंबा की ग्राम पंचायत चरोड़ी के अंतर्गत आने वाले खलोग गांव में मानसून के दौरान संभावित आपदा का खतरा गहरा गया है। गांव में बरसात का पानी सीधे रिहायशी मकानों की ओर जाने से लोगों में भारी चिंता का माहौल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला परिषद सदस्य रजनी देवी ने उपायुक्त चंबा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 16 जुलाई 2026 को स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि खलोग गांव आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हो चुका है। मानसून के दौरान पानी सीधे घरों में प्रवेश करता है और इस वर्ष भारी वर्षा की आशंका के चलते खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है। रजनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगातार दो दिनों तक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और जेई भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद यह सामने आया कि सड़क अत्यंत संकरी होने के कारण स्थायी जल निकासी नाली (ड्रेन) का निर्माण फिलहाल संभव नहीं है। पंचायत स्तर पर ड्रेन निर्माण में समय लगेगा, जबकि मानसून के दौरान तत्काल व्यवस्था करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के घरों और जान-माल की सुरक्षा के लिए आपदा राहत कोष से पाइप उपलब्ध करवाए जाएं या पाइप खरीदने हेतु आवश्यक धनराशि जारी की जाए, ताकि वर्षा के पानी की निकासी की अस्थायी व्यवस्था शीघ्र की जा सके और संभावित नुकसान को रोका जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो लगातार हो रही बारिश के दौरान कई घरों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। #PangiLiveNews #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #Khalog #CharodiPanchayat #MonsoonAlert #DisasterRisk #DisasterRelief #FloodSafety #RainAlert #PublicSafety #GramPanchayat #RajniDevi #DeputyCommissioner #Administration #LocalNews #BreakingNews #HimachalNews #SaveVillages

Chamba, Chamba | Jul 18, 2026

MORE NEWS

#हिम दृष्टि न्यूज़
चंबा में उत्सव के बहाने आकर बचकर निकल रहे कांग्रेस नेता, विकास के नाम पर शून्य है सरकार : जय सिंह
भाजपा नेता ने पोल खोल अभियान के तहत एचआरटीसी वर्कशॉप की ग्राउंड रिपोर्ट में व्यवस्था पर उठाए सवाल
चंबा, 09 अगस्त।
#भाजपा नेता जय सिंह ने रविवार को पोल खोल अभियान के तहत चंबा एचआरटीसी वर्कशॉप की ग्राउंड रिपोर्ट करते हुए परिवहन व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चंबा आए, लेकिन लोगों की जमीनी समस्याओं पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
जय सिंह ने कहा कि चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। यदि 15 अगस्त तक बसों की व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस नेताओं का काले झंडों के साथ विरोध किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बसों की कमी के कारण पहले चल रहे करीब 202 रूटों में से अब 115 से 120 रूट ही सुचारू हो पा रहे हैं। उन्होंने स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करीब 222 मैकेनिकल कर्मचारियों की आवश्यकता के मुकाबले 49 कर्मचारी ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा 32 चालक और 32 परिचालकों के पद खाली हैं तथा पूरे बेड़े के लिए केवल तीन टायरमैन कार्यरत हैं।
जय सिंह ने कहा कि पुराने टायरों के ढेर से वर्कशॉप परिसर कबाड़ में तब्दील हो गया है और जगह-जगह गंदगी का आलम है। उन्होंने कहा कि पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले चंबा जिले में केवल एक डिपो होने से परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव है।
#उन्होंने चुवाड़ी में सब-डिपो खोलने तथा चंबा जिले में एक और एचआरटीसी डिपो स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त डिपो खुलने से बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

#हिम दृष्टि न्यूज़ चंबा में उत्सव के बहाने आकर बचकर निकल रहे कांग्रेस नेता, विकास के नाम पर शून्य है सरकार : जय सिंह भाजपा नेता ने पोल खोल अभियान के तहत एचआरटीसी वर्कशॉप की ग्राउंड रिपोर्ट में व्यवस्था पर उठाए सवाल चंबा, 09 अगस्त। #भाजपा नेता जय सिंह ने रविवार को पोल खोल अभियान के तहत चंबा एचआरटीसी वर्कशॉप की ग्राउंड रिपोर्ट करते हुए परिवहन व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चंबा आए, लेकिन लोगों की जमीनी समस्याओं पर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। जय सिंह ने कहा कि चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। यदि 15 अगस्त तक बसों की व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस नेताओं का काले झंडों के साथ विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों की कमी के कारण पहले चल रहे करीब 202 रूटों में से अब 115 से 120 रूट ही सुचारू हो पा रहे हैं। उन्होंने स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि करीब 222 मैकेनिकल कर्मचारियों की आवश्यकता के मुकाबले 49 कर्मचारी ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा 32 चालक और 32 परिचालकों के पद खाली हैं तथा पूरे बेड़े के लिए केवल तीन टायरमैन कार्यरत हैं। जय सिंह ने कहा कि पुराने टायरों के ढेर से वर्कशॉप परिसर कबाड़ में तब्दील हो गया है और जगह-जगह गंदगी का आलम है। उन्होंने कहा कि पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले चंबा जिले में केवल एक डिपो होने से परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव है। #उन्होंने चुवाड़ी में सब-डिपो खोलने तथा चंबा जिले में एक और एचआरटीसी डिपो स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त डिपो खुलने से बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

Chamba, Chamba | Aug 9, 2026

प्रेस ब्रीफ

मेरा भारत लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे भावनात्मक बुद्धिमत्ता, करियर मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव के गुर

डलहौजी, 9 अगस्त 2026:
मेरा भारत (MY Bharat), चंबा, हिमाचल प्रदेश द्वारा युवा नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 से 10 अगस्त 2026 तक यूथ हॉस्टल, डलहौजी में आयोजित तीन दिवसीय Leadership Bootcamp के दूसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए।

दिन की शुरुआत ध्यान एवं योग सत्र से हुई, जिसका संचालन श्री संजय सिंह, Heartfulness Organisation द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को Emotional Intelligence एवं Heartfulness के महत्व से अवगत करवाते हुए मानसिक संतुलन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला।

इसके बाद श्री राजेश, नोडल अधिकारी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया और भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने तथा अपने कौशल को विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

रेंज ऑफिसर श्री संदीप गुलैरिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर सत्र लिया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

वहीं श्री अविनाश जी, जिला स्तरीय NSS समन्वयक, ने सेवा भाव एवं युवा स्वयंसेवकवाद (Youth Volunteerism) पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दूसरे दिन के सत्रों ने प्रतिभागियों में नेतृत्व, आत्म-जागरूकता, करियर नियोजन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रेस ब्रीफ मेरा भारत लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे भावनात्मक बुद्धिमत्ता, करियर मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव के गुर डलहौजी, 9 अगस्त 2026: मेरा भारत (MY Bharat), चंबा, हिमाचल प्रदेश द्वारा युवा नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 से 10 अगस्त 2026 तक यूथ हॉस्टल, डलहौजी में आयोजित तीन दिवसीय Leadership Bootcamp के दूसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत ध्यान एवं योग सत्र से हुई, जिसका संचालन श्री संजय सिंह, Heartfulness Organisation द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को Emotional Intelligence एवं Heartfulness के महत्व से अवगत करवाते हुए मानसिक संतुलन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्री राजेश, नोडल अधिकारी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया और भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने तथा अपने कौशल को विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। रेंज ऑफिसर श्री संदीप गुलैरिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर सत्र लिया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री अविनाश जी, जिला स्तरीय NSS समन्वयक, ने सेवा भाव एवं युवा स्वयंसेवकवाद (Youth Volunteerism) पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। दूसरे दिन के सत्रों ने प्रतिभागियों में नेतृत्व, आत्म-जागरूकता, करियर नियोजन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Chamba, Chamba | Aug 9, 2026

पहली बार मणिमहेश यात्रा में हाईटेक ड्रोन तैनात, अब हर हलचल पर प्रशासन की नजर
मणिमहेश यात्रा-2026 में पहली बार हाईटेक ड्रोन निगरानी  पूरे यात्रा मार्ग पर रहेगी प्रशासन की नजर, भीड़ और ट्रैफिक की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम।
#मणिमहेशयात्रा2026 #ManimaheshYatra #Manimahesh #Chamba #HimachalPradesh #DroneMonitoring #HighTechSurveillance #HimachalNews #ChambaNews #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #Mahadev #JaiBholenath

पहली बार मणिमहेश यात्रा में हाईटेक ड्रोन तैनात, अब हर हलचल पर प्रशासन की नजर मणिमहेश यात्रा-2026 में पहली बार हाईटेक ड्रोन निगरानी पूरे यात्रा मार्ग पर रहेगी प्रशासन की नजर, भीड़ और ट्रैफिक की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम। #मणिमहेशयात्रा2026 #ManimaheshYatra #Manimahesh #Chamba #HimachalPradesh #DroneMonitoring #HighTechSurveillance #HimachalNews #ChambaNews #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #Mahadev #JaiBholenath

Chamba, Chamba | Aug 9, 2026