खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध में तेज बारिश के कारण 1006.41 फीट पानी की हुई आवक
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध में तेज बारिश के कारण 1006.41 फिट पानी की आवक हुई। भीमसागर बाँध के अभियंता रवि दत्त पालीवाल ने आज शनिवार को सुबह 10:00 के लगभग बताया कि तेज बारिश के कारण बाँध का जलस्तर 12 घंटे में 1021 क्यूसेक पानी के कारण बढ़ गया जिसके चलते बाँध में 1006.41 फिट पानी की आवक हुई । बाँध की कुल भराव क्षमता 1012 फिट है फिलहाल सभी गेट बंद है ।