सनावद: दीपोत्सव पर सनावद पुलिस थाने में सफाई मित्र महिलाओं का सम्मान, पुलिस ने भेंट किए मिठाई-उपहार
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर में दीपोत्सव के पर्व के दौरान मंगलवार को पुलिस थाने में सफाई मित्र महिला कर्मचारियों के बीच उत्साह का वातावरण देखा गया। महिलाओं को पहली बार पुलिस थाने पर थाना प्रभारी द्वारा मिठाई व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सफाई मित्र महिलाए पहली बार मिले इस तरह से सम्मान पाकर अभिभूत नजर आई।