ग्राम टेमनी खुर्द में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
=============
ग्राम पंचायत टेमनी खुर्द के ग्राम टेमनी खुर्द में गत दिवस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्री दुर्गेश तिवारी, श्री ठाकुर, ग्राम पटेल श्री नरेश कोड़ले, सरपंच श्री दिनेश आरसिया, सचिव श्री फागूलाल नायक, श्री गणपत सोलंकी, शिक्षक श्री जीएस धुर्वे, श्री विनय साहू, श्री ईश्वरदास आरसिया सहित अन्य ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित थी।
पर्यावरण मित्र श्री कैलाश सोनेवार ने बताया कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पेड़-पौधों की कमी के कारण वनस्पति की कई प्रजातियां विलुप्त होने की स्थिति में हैं। इन प्रजातियों को पुनर्जीवित करके ही जैव विविधता संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा सकता है। वृक्ष हमें शुद्ध प्राणवायु प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
78 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026