सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री
सांसद श्री साहू ने विद्यार्थियों को मेहनत से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
दीपक फाउंडेशन 25 टॉपर छात्राओं की फीस का करेगा भुगतान
=============================
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के संयोजन में आज पीएम श्री एमएलबी स्कूल छिन्दवाड़ा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन, ड्राइंग पेंसिल, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना है।
सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ - कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इडपाचे सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, श्री शेषराव यादव, श्री विजय पांडे, श्री अजय सक्सेना, श्रीमती लीला बिजोलिया, श्री अंकुर शुक्ला, श्री धर्मेंद्र मिगलानी, श्री राजू नरोटे, श्री रिजवान कुरैशी, श्री अल्केश लांबा, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्री शशांक चंदेल, श्री मनोज सक्सेना, श्री भारत घई, श्री माइकल पहाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इडपाचे, सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, श्री पी.एल. मेश्राम, प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव, श्री राजेंद्र साहू, एडीपीसी श्री राजीव साठे, श्री साबिर फारूकी, श्री संकेत जैन, बीईओ श्री अशरफ अली एवं बीआरसी श्री अजय केकतपूरे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संदेश - सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने सामग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि आगे भी उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
श्री शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के जरिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही।
कार्यक्रम में ऐसे चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई, जिनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ड्रॉइंग पेंसिल, पेन, कॉपी, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की।
इस दौरान श्री अजय सक्सेना ने घोषणा की कि दीपक फाउंडेशन द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र में जिले की चयनित 25 टॉपर छात्राओं की फीस का भुगतान किया जाएगा। यह पहल छात्राओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेगी।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh