अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया की ओर से जिलाध्यक्ष कुमार शंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे से जुड़े विवाद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष कुमार शंकर पाठक ने भाजपा समर्थित संगठनों पर दलित विरोधी और मनुवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि खड़गे के भाषण के बाद स्थान को कथित तौर पर पुनः पवित्र किए जाने की घटना संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चुनौती है।
उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को उनकी आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदर्शन में सत्य प्रकाश ‘मुन्ना’ उपाध्याय, जैनेंद्र पांडेय ‘मिंटू’, राज नारायण उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, मुखिया पांडेय, राजेंद्र चौधरी, विवेक ओझा, रूपेश चौबे, सत्येंद्र यादव, गिरीशकांत गांधी, फूल बदन तिवारी और पारसनाथ वर्मा सागर सिंह राहुल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
#Ballia #Congress #MallikarjunKharge #RahulGandhi #CongressProtest #BalliaCongress #KumarShankarPathak #Uttarakhand #PoliticalNews #BalliaNews
Belthara Road, Ballia | Aug 31, 2026