#बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बिगह जमीन बिगह गांव में भीटा की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना ग्राम पंचायत के तत्कालीन #प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक देवानंद राव को भारी पड़ गया। आरोप है कि करीब 10 लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और मां को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। हमले में प्रशासक समेत परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडों से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता गया। आखिर जमीन पर कब्जे के इस विवाद में कब होगी कार्रवाई?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #LandEncroachment #UttarPradeshNews
Belthara Road, Ballia | Nov 21, 2026