बलिया शहर के चंद्रशेखर नगर चौकी क्षेत्र के माल्देपुर में शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। चार लोगों ने विशाल राय पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
घायल विशाल राय के भाई मनोज राय की तहरीर पर पुलिस ने अनुभव राय, अजय पाण्डेय, शाहिल सिंह और आशीष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
#Ballia #BalliaNews #CrimeNews #BalliaKhabar #चाकूबाजी #बलियासमाचार