मड़ावरा: मड़ावरा से 20 वर्षीय युवक लापता, गांव जाने की बात कहकर निकला, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला; पुलिस जांच में जुटी
मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवारा से एक 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक को घर से निकले 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन मड़ावरा थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवक की तलाश करने की मांग की।