कोईलवर: ज्ञानपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, सैकड़ों लोगों को मिल रहा भोजन
कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए कायमनगर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य आशिया परवीन और समाजसेवी भाई इरशाद खान के सौजन्य से सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को ज्ञानपुर बांध पर सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक किचन में भोजन किया। रात्रि 8:00 बजे भोजन कर रहे लोगों ने बताया कि भाई इरशाद खान गरीबों के मसीहा है।