#गुना - एसडीएम आरोन ने नगर परिषद के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा नगर परिषद आरोन के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। नगरीय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने आरोन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में साफ-सफाई, बैठक गैलरी की पुताई एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण कर उसके सुचारू संचालन के लिए सीएमओ आरोन को निर्देशित किया गया। साथ ही मुक्तिधाम में निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल एवं साज-सज्जा कार्यों का जायजा लिया गया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए चयनित भूमि का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम द्वारा सीएमओ आरोन को नगर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ नगर परिषद आरोन श्री दिनेश सोनी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन सहित नगर परिषद के सफाई दरोगा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna
1 views | Guna, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026