#युवा_संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 177 से अधिक युवाओं का चयन हुआ युवाओं को दिए ऑफर लेटर
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 3780 से अधिक हितग्राहियों को 15 करोड़ 40 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम मे कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में 25 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुना में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में 454 युवाओं का पंजीयन हुए और निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु 8 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 177 से अधिक युवाओं का चयन किया एवं मौके पर उनको ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य रूप से इसमें प्रदेश की विभिन्न कम्पनियां जैसे- इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज मुंबई, एमआरएफ टायर्स गुजरात, ब्लिंकिट भोपाल, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड शिवपुरी, चैकमेट सर्विसेज भरूच गुजरात, धन्यम बायोटेक्नोलॉजीज भोपाल एवं स्पेकअप ग्वालियर, भारतीय जीवन बीमा निगम गुना आदि ने भागीदारी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि आज देश का युवा आगे बढ़ रहा है सरकार द्वारा ऐसे युवा जो जॉब करना चाहते है उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जा रहा है शासन की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सभी युवा इनका लाभ उठाये आप सभी युवा परिवार के साथ-साथ देश के विकास में भागीदार बने। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहने की सलाह दी और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान नपा उपाध्यक्ष श्री धर्म सोनी ने भी युवा संगम कार्यक्रम में लाभान्वित युवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 3780 से अधिक हितग्राहियों को 15 करोड़ 40 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ जानकारी दी और हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के 3780 से अधिक हितग्राहियो को 15 करोड़ 40 लाख का हितलाभ वितरण कराया गया।
मौके पर इन हितग्राहियों को कराया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही ग्रामीण आजीविका मिशन के निकिता स्वसहायता समूह मावन 6 लाख रुपए और समीक्षा स्वसहायता समूह मावन को 3 लाख का सीसीएल, उद्यानिकी विभाग के एफएम एफएमई के विशाल राठौर को नमकीन व्यवसाय के लिए 18.29 लाख,श्रीमती शीला लोधी को डेयरी उद्योग के लिए 7.63 लाख मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सुनील चंदेल म्याना, श्याम अहिरवार रसूलपुर, चरण सिंह जाटव दोषपुर को हितलाभ वितरण कराया गया,पशु चिकित्सा विभाग के केसीसी और अन्यवसाय निगम के हितग्राहियों का वितरण कराया गया मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार योजना में कुलदीप धाकड़ को 11 लाख रुपए का हितलाभ वितरण कराया गया।
युवा संगम में उपस्थित युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नशामुक्ति की जानकारी देकर अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा युवाओं और हितग्राहियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुना की प्राचार्या श्रीमती सुमनलता श्रीवास्तव,आईटीआई गुना प्राचार्या सुश्री श्वेता कुशवाह,जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना, उप संचालक उद्यानिकी श्री केपीएस किरार,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक श्री वासुदेव रावत, ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री डीपी कम्ठान सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh CMO Municipal Council Guna
Guna, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026